Dongargarh News : डोंगरगढ़। नवरात्र के दौरान मां बमलेश्वरी धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की जेब काटने वाले पार्किंग संचालकों पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। शिकायतों के बाद एसडीएम एम. भार्गव और मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद भोई ने शनिवार देर शाम औचक निरीक्षण किया और कई पार्किंग स्थलों पर ओवर रेट वसूली का खुलासा किया।
Read More : Surajpur Crime News : कलयुगी बेटे ने गमछे से पिता का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट…..
Dongargarh News : निरीक्षण में कुछ पार्किंग स्थलों पर न तो रेट लिस्ट थी और न ही सीसीटीवी कैमरा, जो सुरक्षा के लिए अनिवार्य हैं। दोषी संचालकों पर जुर्माना लगाया गया और शोकॉज नोटिस जारी किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद भोई ने कहा, “निरीक्षण में शिकायतें सही पाई गई हैं। दोषी पार्किंग संचालकों पर लगातार कार्रवाई होगी।”
आस्था के इस महापर्व में जहां लाखों भक्त मां बमलेश्वरी के दर्शन कर रहे हैं, वहीं श्रद्धालुओं की लूट पर यह कार्रवाई पार्किंग माफिया के लिए एक कड़ा सबक साबित हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि धर्मस्थलों में श्रद्धालुओं को ठगने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।











