Indore News : ट्रक ड्राइवर 18 व्यापारियों का माल लेकर हुआ फरार…मचा हड़कंप

Indore News : इंदौर। शहर में बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर ने 18 व्यापारियों का लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गया। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

READ MORE : नरसिंहपुर गोटेगांव – युवक ने प्रताड़ना से जहर खाकर की आत्महत्या

Indore News : जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राइवर को ट्रांसपोर्टर ने सिर्फ एक हफ्ता पहले नौकरी पर रखा था। इसके बाद उसने ट्रक में व्यापारियों का माल लोड कर मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने ट्रांसपोर्टर की बाइक और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।

READ MORE : Breaking News : 148 पुलिसकर्मियों का तबादला, कौन कहां से किधर, देखें सूची

घटना की गंभीरता को देखते हुए राजेंद्र नगर, द्वारकापुरी और रावजी बाजार थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमों ने ट्रक और आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी। वह पहले से ही ट्रांसपोर्टर का विश्वास जीत चुका था। फिलहाल पुलिस ट्रक के लोकेशन की ट्रैकिंग कर रही है और माल बरामद करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर व्यापारियों का माल सुरक्षित लौटाया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: कल से गूंजेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा! सरकार से पूछे जाएंगे 1033 बड़े सवाल

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र रविवार...

Related Articles

Popular Categories