Thursday, August 27, 2026
Home National Telangana News : शादी से नाराज़ लड़की के परिवार ने दूल्हे और...

Telangana News : शादी से नाराज़ लड़की के परिवार ने दूल्हे और माँ-बाप को पीटा, मिर्च पाउडर डाला, फिर बेटी को ले गए घसीटकर, पढ़े हैरान कर देने वाली पूरी स्टोरी…

Telangana News
Telangana News

Telangana News : तेलंगाना |तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रवीण और श्वेता की शादी 11 जुलाई को हुई थी, लेकिन श्वेता के परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया। प्रवीण अपने पिता की तबीयत खराब होने के चलते हैदराबाद से अपने गृहनगर नरसंपल्ली आया, तभी श्वेता के परिवार ने उन पर हमला कर दिया।

Read More : ड्रग्स, मोबाइल लूट और पूर्व IPS विवाद ने हिलाया पुलिस महकमा

Telangana News : सूत्रों के अनुसार, श्वेता के माता-पिता और रिश्तेदार पहले प्रवीण और उनके माता-पिता को मारा-पीटा, आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद श्वेता को घर से घसीटकर बाहर निकाला, उसके हाथ-पैर बांधकर कार में बैठाया और ले गए। घटना की पूरी कार्रवाई सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Read More : Breaking News : 148 पुलिसकर्मियों का तबादला, कौन कहां से किधर, देखें सूची

प्रवीण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने सास-ससुर और अन्य आरोपियों के खिलाफ पत्नी की किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और श्वेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है और समाज में परिवारों के बीच विवाह के विवादों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here