CG NEWS: शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल कोर्ट में पेश, EOW ने किया गिरफ्तार

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने चैतन्य की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन दिया। कोर्ट से अनुमति लेकर EOW ने उन्हें हिरासत में लेकर रिमांड पर लिया है।

 

CG NEWS: चैतन्य को रायपुर सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। इससे पहले चैतन्य की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने मामला विशेष कोर्ट में ले जाने की सलाह दी थी। विशेष कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद EOW ने फिर से प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन किया था।

CG NEWS: ईडी ने जन्मदिन पर की थी गिरफ्तारी

CG NEWS: 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को भिलाई स्थित उनके निवास से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत की गई थी। जांच EOW द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और IPC की धाराओं पर आधारित FIR के आधार पर शुरू हुई थी।

CG NEWS: ईडी के अनुसार 16.70 करोड़ रुपये की अवैध कमाई

CG NEWS: ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि शराब घोटाले से चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपये नगद प्राप्त हुए, जिसका उपयोग उन्होंने अपनी रियल एस्टेट कंपनियों में किया। नकद भुगतान, फर्जी बैंक एंट्री और फ्लैटों की खरीद की आड़ में पैसे को वैध दिखाने की कोशिश की गई। इस पूरी योजना में त्रिलोक सिंह ढिल्लों की भूमिका भी सामने आई है, जिनके माध्यम से चैतन्य को कथित रूप से 5 करोड़ रुपये और मिले।

CG NEWS: पहले से कई बड़े नाम गिरफ्त में

CG NEWS: इस घोटाले में अब तक कई बड़े चेहरे गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, व्यवसायी त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, ITS अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा शामिल हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे संभव हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories