Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh CG News : त्योहारों से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 11...

CG News : त्योहारों से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी पकड़े, 5 भेजे गए जेल….

CG News
CG News

आरंग। CG News : आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आरंग पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से 246 पौव्वा अवैध शराब बरामद हुई। इनमें से 5 आरोपियों को जेल भेजा गया, जबकि बाकी 6 के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

CG News : थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी, खासकर त्योहारों के मद्देनजर।

पुलिस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चेतन दुबे, सउनि छबिराम साहू, अनिल चन्द्रवंशी, सोनप्रसाद राजेत्री, प्रआर रामकुमार भारती, मुकेश टंडन, आरक्षक महेन्द्र बघेल, पुरोहित कोसले, चुड़ामनी साहू, नियाज खान, केजूराम पिस्दा, भानू वर्मा, बंशीलाल साहू, दीनदयाल सोनवानी, महिला आरक्षक चन्द्रकिरण सोनकर, दीप्ति साहू एवं सैनिक दुर्गेश चन्द्राकर की अहम भूमिका रही।

आरंग पुलिस ने बताया कि इस तरह की नियमित कार्रवाई से अवैध शराब की काली मार्केट पर नियंत्रण रखा जा सकेगा और त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति बनी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here