Wednesday, June 10, 2026
33.1 C
Raipur

CG NEWS : जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार!, गांव-गांव घटिया पाइपलाइन, नल-जल योजना धरातल पर पस्त

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा/लैलूंगा। लैलूंगा विकासखंड के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल-जल योजना का कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी इस योजना का लक्ष्य 2024 तक हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना था। लेकिन धरातल पर तस्वीर बिल्कुल अलग है। यहां लगातार घटिया निर्माण,भ्रष्टाचार और लापरवाही की बू आ रही है। बताया जा रहा है कि ऋचा कंट्रक्सन कंपनी द्वारा बेहद घटिया कार्य किया गया है

CG NEWS : सड़क किनारे बिछी पाइपलाइन – बिना खुदाई, बिना सुरक्षा

CG NEWS : ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों द्वारा पाइपलाइन बिछाने में न तो मानक का पालन किया गया और न ही सुरक्षा का। कई जगह बिना गहरी खुदाई किए, मात्र सड़क किनारे हल्की खुदाई कर पाइप डाल दिए गए हैं, जो साफ दिखाई देते हैं। किसी भी गाड़ी की चपेट में आने पर ये पाइप कभी भी टूट सकते हैं, जिससे करोड़ों की योजना मज़ाक बनकर रह जाएगी।

CG NEWS : घर-घर नल बने शोपीस

CG NEWS : ग्रामीणों ने बताया कि जिन घरों तक पाइपलाइन पहुंचाई भी गई, वहां बनाए गए चेंबर और नल पूरी तरह से घटिया सामग्री से बने हैं। नतीजा यह कि कई जगह नल और चेंबर पहले ही टूट चुके हैं। कहीं टंकी खड़ी कर दी गई है, मगर पानी की सप्लाई आज तक नहीं हुई। कई स्थानों पर बोरिंग ही नहीं हुई, जिससे टंकी वर्षों से शोपीस बनी खड़ी है।

CG NEWS : धीमी रफ्तार और अधूरे कार्य

CG NEWS : सरकार का लक्ष्य था कि 2024 तक सभी परिवारों को नल-जल सुविधा मिले। लेकिन हकीकत यह है कि कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई जगह आधा-अधूरा निर्माण करके छोड़ दिया गया है, लेकिन ठेकेदारों ने राशि का आहरण पहले ही कर लिया।

CG NEWS : ठेकेदार, सरपंच और सचिव की मिलीभगत

CG NEWS : ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार घटिया सामग्री का उपयोग करने के बाद भी स्थानीय सरपंच और सचिव को प्रलोभन देकर पूर्णता प्रमाण पत्र ले लेते हैं। इसके बाद स्वीकृत राशि का जमकर बंदरबांट किया जाता है। इंजीनियर और विभागीय अधिकारी इस पर आंख मूंदे रहते हैं।

CG NEWS : विभागीय उदासीनता

CG NEWS : (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि या तो विभागीय अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं या फिर ठेकेदारों को घटिया निर्माण की खुली छूट दी गई है। जब भी उनसे सवाल पूछे जाते हैं तो अधिकारी गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

CG NEWS : ग्रामीणों की नाराज़गी

CG NEWS : गुनु निवासी श्याम सुंदर राठिया कहते हैं –पाइपलाइन आधी ज़मीन के ऊपर है, किसी भी दिन टूट सकती है। सरकार का पैसा बर्बाद और हमको पानी नसीब नहीं। मेरे घर में नल कनेक्शन गया था कुछ दिन में ही टूट गया रखा हु पाइप को सब घटिया सामग्री से कार्य हुआ है

CG NEWS : वहीं, ग्रामीण महिला दिल्कुमारी ने कहा हमारे गांव में टंकी तो बनी, लेकिन पानी आज तक नहीं आया। बोर तक खुदाई नहीं हुई सब कागज़ पर ही काम हो रहा है। मात्र चार दिन पानी आया स्कूल के बोर से बस

CG NEWS : बड़ा सवाल – कार्रवाई कब होगी?

CG NEWS : विष्णु के सुशासन में इस तरह के भ्रष्टाचारपूर्ण कार्य पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या ठेकेदारों और जिम्मेदार इंजीनियरों पर सख्ती होगी, या यह मामला भी अन्य योजनाओं की तरह फाइलों में दब जाएगा? ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासन और उच्च अधिकारियों पर टिकी हैं।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Aaj Ka Rashifal: 10 जून 2026 का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 10...

Abhanpur News : रायपुर-अभनपुर मार्ग स्थित मोहन ढाबा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Abhanpur News : अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-अभनपुर...

Dantewada News: फूलपाड़ में AM/NS इंडिया का स्वास्थ्य शिविर, 64 ग्रामीणों की हुई जांच

Dantewada News: दंतेवाड़ा: ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की...

Related Articles

Popular Categories