गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री एस.एल. साहू (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो) के नेतृत्व में हुआ, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की और महाविद्यालय अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पंडा ने इसका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविन्द्र चौबे एवं जिला संगठन प्रमुख श्री भोज राम पटेल भी उपस्थित रहे।
Read News : MP News : पन्ना : मात्र 800 ग्राम के नवजात को SNCU में चिकित्सकों की मेहनत से मिली नई जिंदगी
इस अवसर पर रासेयो के स्वयंसेवकों और महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं गुलाब गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की और स्वच्छता का संदेश लोगों तक पहुँचाया। सभी स्टाफ सदस्यों और छात्रों की भागीदारी सराहनीय रही।
Read News : Sarkari Naukari : 574 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल…
समिति के सदस्य विजय कुमार डनसेना ने छात्रों और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि समाज में स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।











