Tuesday, May 26, 2026
32.1 C
Raipur

MP NEWS: तलाक का नोटिस मिलने से दुखी महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति, परिवार और दो गर्लफ्रेंड्स पर प्रताड़ना का आरोप

MP NEWS: भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। तलाक का नोटिस मिलने से आहत होकर किरण मीणा नामक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।

MP NEWS: पुलिस को मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने आत्महत्या के लिए अपने पति संजय देशवानी (आयुर्वेदिक डॉक्टर), सास, तीन ननदों, देवर और पति की दो गर्लफ्रेंड्स को जिम्मेदार ठहराया है।

MP NEWS: सुसाइड नोट में लिखा है –“मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा पति, उसका परिवार और उसकी दो गर्लफ्रेंड हैं।” जानकारी के अनुसार, संजय और किरण की शादी को 14 साल हो चुके थे, लेकिन दोनों के कोई संतान नहीं थी। बच्चे न होने की वजह से पति ने तलाक का नोटिस भेजा था, जिससे किरण गहरे अवसाद में चली गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है और सुसाइड नोट के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह मामला घरेलू प्रताड़ना और मानसिक तनाव से जुड़ी एक और गंभीर घटना को उजागर करता है, जिस पर समाज और प्रशासन दोनों को गहराई से सोचने की जरूरत है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories