Sunday, August 23, 2026
Home National Punjab News : बाढ़ राहत और पुनर्निर्माण अभियान शुरू, CM भगवंत मान...

Punjab News : बाढ़ राहत और पुनर्निर्माण अभियान शुरू, CM भगवंत मान ने हर जिले में फील्ड मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

चंडीगढ़ : पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बहाली का काम तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 सितंबर से 23 सितंबर तक राज्यभर में विशेष अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 2300 से अधिक गांवों और शहरी वार्डों में एक साथ चलाया जा रहा है।

अधिकारिक आदेश के मुताबिक हर गली और मोहल्ले में जमा गाद और गंदगी को हटाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगमों, परिषदों और पंचायतों को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान में 1000 से अधिक सफाई कर्मचारी, 200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां, 150 जेसीबी मशीनें और सैकड़ों हेल्थ वर्कर्स तैनात किए गए हैं।

Read News : CBI Operation : नासिक में सीबीआई का बड़ा ऑपरेशन : दो अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे अभियान भी चलाया जा रहा है। घरों, दुकानों, सड़कों और सार्वजनिक संपत्तियों का सर्वे इंजीनियरिंग टीमों द्वारा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित इलाकों में सक्रिय है, जहां दवा छिड़काव, साफ पानी की आपूर्ति और प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं।

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर जगह काम की पहले और बाद की तस्वीरें खींची जाएं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक नहीं है, बल्कि हर घर-आंगन को पुनः खुशहाल बनाने का प्रयास है।

Read News : Trump Foreign Policy : ट्रंप की विदेश नीति में बदलाव : भारत पर रोक के बाद चीन और रूस को बनाया बड़ा लक्ष्य

प्रशासनिक टीमें सुबह से ही गांव-गांव पहुंच रही हैं और जेसीबी मशीनों व ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से सफाई का काम कर रही हैं। सरकार का दावा है कि इस बार राहत कार्यों को इवेंट की तरह नहीं बल्कि जनसेवा के तौर पर लिया गया है।

Share The News
Previous articleCBI Operation : नासिक में सीबीआई का बड़ा ऑपरेशन : दो अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़
Next articleChhindwara News : नागेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, दान पेटी से हजारों रुपए पार, CCTV में कैद हुई वारदात
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here