MP news : व्यापारी ने एडवांस दी रकम, शक्कर न मिलने पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

0
122

जबलपुर : कटंगा निवासी व्यापारी मनीष चिमनानी ने नागपुर के मेसर्स भावेश सेल्स कन्फेक्शनरी के संचालक दीपेश झमतानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

मनीष चिमनानी का आरोप है कि दीपेश झमतानी ने 67 टन शक्कर की एडवांस बुकिंग के नाम पर उनसे 23 लाख रुपये की रकम हड़प ली। आरोपी ने न तो शक्कर की डिलीवरी की और न ही रकम वापस लौटाई।

व्यापारी मनीष चिमनानी ने बताया कि उन्होंने नागपुर स्थित कंपनी से शक्कर खरीदने के लिए अग्रिम राशि दी थी। शुरुआत में झमतानी ने डिलीवरी का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। जब व्यापारी ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।

Read News : CG NEWS : अग्रवाल युवा मंडल ने आयोजित किया ‘अग्रथन – एक दौड़ स्वदेशी की ओर’, 5000 से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर गोरखपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here