CG News : नग्न पार्टी की अनुमति को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, मंत्री जायसवाल ने किया पलटवार

Sanjay Sahu
CG News

CG News : रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित न्यूड पार्टी इवेंट के पोस्टर को लेकर सियासत गरमा गई है। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है, वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इसे गैरजरूरी राजनीति बताया।

CG News : मंत्री जायसवाल ने कहा कि यह देश ऋषि-मुनियों और संतों की परंपरा वाला है। ऐसे आयोजनों की कल्पना भी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी इस दिशा में सोच रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह हर मुद्दे को राजनीति से जोड़ती है, जबकि ऐसे आयोजनों को रोकने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कदम उठाने चाहिए।

CG News : कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर किया सरकार के खिलाफ पोस्ट

CG News : इंस्टाग्राम पर वायरल न्यूड पार्टी के पोस्टर को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस ने इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर धब्बा बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की “नग्नता” अब सार्वजनिक हो चुकी है, जो ऐसे आयोजनों को अनुमति दे रही है।

CG News : जहां-जहां राहुल के चरण पड़े, सरकार गई’ – मंत्री जायसवाल

CG News : कांग्रेस के ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ अभियान पर बोलते हुए मंत्री जायसवाल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जहां भी गए, वहां कांग्रेस की सरकार चली गई। उन्होंने सचिन पायलट पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पायलट खुद राजस्थान में अपनी ही पार्टी की नाव नहीं बचा सके, छत्तीसगढ़ के ‘ट्राएंगल जोन’ से कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता।

CG News : स्वास्थ्य मंत्री की एनएचएम कर्मचारियों से अपील

CG News : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी ज्यादातर मांगें मान चुकी है, और शेष मुद्दों को लेकर भी पत्राचार जारी है। कर्मचारियों की हड़ताल को 25 दिन से अधिक हो चुके हैं, ऐसे में अब उन्हें काम पर वापस लौट जाना चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *