Mungeli News : रजनीश सिंह/ मुंगेली : प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने आज रेस्ट हाउस में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में की गई GST टैक्स कटौती की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने इसे देश की आम जनता के लिए एक “बड़ा तोहफा” और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
Mungeli News : पूर्व विधायक ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में की गई कटौती से न केवल वस्तुएं सस्ती होंगी, बल्कि आम आदमी की क्रय शक्ति भी बढ़ेगी, जिससे जीवन यापन सरल होगा। इसके सकारात्मक प्रभाव स्थानीय बाजारों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिलेंगे।
Mungeli News : उन्होंने कहा, “हमारी सरकार इस निर्णय को शीघ्र लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका सीधा लाभ मिल सके। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह निर्णय देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा और जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा।











