Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Mungeli News : जल सत्याग्रह पर NHM कर्मचारी: अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23वें...

Mungeli News : जल सत्याग्रह पर NHM कर्मचारी: अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23वें दिन सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

Mungeli News : रजनीश सिंह /मुंगेली : संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं को लेकर नाराज़ चल रहे एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों ने सोमवार को आगर क्लब मैदान से रैली निकालकर पुलघाट स्थित आगर नदी में जल सत्याग्रह कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह विरोध प्रदर्शन उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23वें दिन हुआ।

 

 

Mungeli News : जल सत्याग्रह के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अब तक वे अपनी मांगों को लेकर 160 बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं — कोई ठोस आदेश नहीं।

 

Mungeli News : कर्मचारियों का कहना है कि अब उनका धैर्य टूट चुका है। “हमें आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए,” प्रदर्शनकारियों ने दोहराया। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री या कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अब तक संवाद के लिए सामने नहीं आए हैं, जिससे सरकार की उदासीनता साफ झलकती है। एनएचएम कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान वेतन, और सेवा शर्तों में सुधार शामिल हैं।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here