Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Crime News : बच्चों के झगड़े में गोलियों की बौछार, CCTV...

Gwalior Crime News : बच्चों के झगड़े में गोलियों की बौछार, CCTV में कैद हुई वारदात…..

Gwalior Crime News
Gwalior Crime News

Gwalior Crime News : ग्वालियर। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने ग्वालियर में खूनी रूप ले लिया। मुरार थाना क्षेत्र के जडेरूआ बांध इलाके में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Gwalior Crime News : घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बंदूक लहराते और गोलियां चलाते दिख रहे हैं। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने पीड़ित सौरभ वैस की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here