Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh MP Viral Video : महिलाओं ने जेसीबी के सामने लेटकर रोका काम,...

MP Viral Video : महिलाओं ने जेसीबी के सामने लेटकर रोका काम, देखें वीडियो….

MP Viral Video
MP Viral Video

MP Viral Video : कटनी, मध्य प्रदेश : कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं जेसीबी मशीन के सामने बैठकर और लेटकर कार्यवाही को रोकती नजर आईं। यह घटना ढीमरखेड़ा के ग्राम भरतपुर की है, जहां लगभग 100 एकड़ सरकारी जमीन पर खेती करने की तैयारी की गई थी।

MP Viral Video : वन विभाग को जैसे ही इस कब्जे की जानकारी मिली, वह जेसीबी मशीन के साथ जमीन खाली कराने के लिए मौके पर पहुंचा। टीम और ग्रामीण महिलाओं के बीच जमकर विवाद हुआ। महिलाएं कार्रवाई का विरोध करते हुए अपनी जमीन छोड़ने से इनकार कर रही थीं।

काफी मशक्कत के बाद, वन विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया और उन्हें एक हफ्ते के भीतर सरकारी जमीन खाली करने का समय दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में जमीन खाली नहीं की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here