Monday, September 21, 2026
Home National Infiltration alert in Kashmir : पुंछ में आतंकियों की साजिश नाकाम, इलाके...

Infiltration alert in Kashmir : पुंछ में आतंकियों की साजिश नाकाम, इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में सोमवार तड़के आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सेना की व्हाइट नाइट कोर के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे बालाकोट के जनरल एरिया में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आतंकियों ने भी गोलीबारी की। हालांकि सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और अब आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Read News : Jabalpur Crime : नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में बवाल, परिजनों व स्थानीय लोगों ने किया SP ऑफिस का घेराव

सेना का कहना है कि आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से घुसने की फिराक में थे। यह घटना ऐसे दिन हुई जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू दौरे पर थे। शाह यहां बीते दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।

इससे एक दिन पहले रविवार को पुंछ जिले के आजमाबाद में दो आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने तारिक शेख और रियाज अहमद नामक आतंकियों को पकड़ा और उनके कब्जे से हथियार बरामद किए। जांच में पता चला कि दोनों आतंकी हाल ही में पाकिस्तान से संपर्क में थे और इलाके में साजिश की तैयारी कर रहे थे।

Read News : Live-in Partner : बेंगलुरु में खौफनाक वारदात : लिव-इन पार्टनर को सिग्नल पर जिंदा जलाया, महिला की मौत

28 अगस्त को भी सेना ने बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में दो आतंकियों को घुसपैठ के दौरान ढेर किया था। इनमें बागू खान उर्फ ‘ह्यूमन GPS’ भी शामिल था, जो पिछले 25 सालों से घुसपैठ कराने में सक्रिय था और हिजबुल मुजाहिदीन का मोस्ट वांटेड आतंकी था।

Read News : Shajapur News : सोयाबीन फसल बर्बादी से परेशान किसानों की बाइक रैली, हाथ में खराब फसल लेकर तहसील पहुंचे, मुआवजे की मांग

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक सुरक्षा बलों ने 7 अलग-अलग मुठभेड़ों में 23 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें 13 पाकिस्तानी और 9 स्थानीय आतंकी शामिल थे। सुरक्षाबलों की लगातार सख्त कार्रवाई के चलते घाटी में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें लगातार नाकाम हो रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here