CG BREAKING : भाजपा दफ्तर का घेराव करेंगे स्कूल सफाई कर्मचारी, नवा रायपुर से निकलेगी रैली…

Parivesh
CG NEWS

CG BREAKING : रायपुर। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ आज रविवार को राजधानी रायपुर में बड़ा आंदोलन करने जा रहा है। संगठन ने घोषणा की है कि वे भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करेंगे। इससे पहले सभी कर्मचारी नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर एकत्रित होकर रैली के रूप में भाजपा दफ्तर तक पहुंचेंगे।

CG BREAKING : संघ के मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में सभी सफाई कर्मचारियों को यथावत रखने, 10 माह की बजाय पूरे 12 माह मानदेय का भुगतान और सक्षम अधिकारी से नियुक्ति पत्र जारी करना शामिल है।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह घेराव केवल अपनी जायज मांगों को लेकर ही नहीं, बल्कि सरकार को उसके घोषणा पत्र में किए गए वादों की याद दिलाने के लिए भी किया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *