Indore News : इंदौर में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कों पर तालाब जैसे हालात, घरों में घुसा पानी

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर। शहर में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश से इंदौर की सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में हालात तालाब जैसे हो गए। एमआर 10, रोबोट चौराहा, एरोड्रम और चंदन नगर की निचली बस्तियों में पानी घुस गया है। रोबोट चौराहे के पास की कॉलोनियों के घरों में पानी भरने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Indore News : अचानक हुए जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की QRT टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्यों में जुट गई। लगातार बारिश से शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए हैं और लोगों को आवागमन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *