Thursday, August 27, 2026
Home National Asia cup 2025 : एशिया कप 2025 का अपडेटेड शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मैच...

Asia cup 2025 : एशिया कप 2025 का अपडेटेड शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मैच की भी टाइमिंग बदली

Asia cup 2025
Asia cup 2025

Asia cup 2025 : दुबई। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

 

READ MORE: Param Sundari Opening Day Collection : 7 करोड़ से थोड़ी ज्यादा कमाई, उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी फिल्म

Asia cup 2025 : टूर्नामेंट से पहले एक अहम बदलाव किया गया है। अब एशिया कप के 19 में से 18 मुकाबले पहले से आधा घंटा देरी से शुरू होंगे। पहले ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाने थे, लेकिन अब ये मुकाबले रात 8 बजे से होंगे। केवल 15 सितंबर को अबू धाबी में यूएई और ओमान के बीच होने वाला मैच ही भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से शुरू होगा।

Asia cup 2025 : यह फैसला खाड़ी देशों की सितंबर की भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है, जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है। क्रिकेट बोर्ड्स की सिफारिश पर ब्रॉडकास्टर्स ने इस बदलाव को मंजूरी दी है।

Asia cup 2025 : एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई के अबू धाबी और दुबई में होगा और सभी मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें शामिल हैं।

READ MORE :UIDAI लाएगा e-Aadhaar ऐप, घर बैठे अपडेट होंगे नाम-पता-जन्मतिथि और मोबाइल नंबर

Asia cup 2025 : एशिया कप 2025 का अपडेटेड शेड्यूल

9 सितंबर- अफगानिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी, रात 8 बजे से
10 सितंबर- भारत vs यूएई, दुबई, रात 8 बजे से
11 सितंबर- बांग्लादेश vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी, रात 8 बजे से
12 सितंबर- पाकिस्तान vs ओमान, दुबई, रात 8 बजे से
13 सितंबर- बांग्लादेश vs श्रीलंका, अबू धाबी, रात 8 बजे से
14 सितंबर- भारत vs पाकिस्तान, दुबई, रात 8 बजे से
15 सितंबर- यूएई vs ओमान, अबू धाबी, शाम 5.30 बजे से
15 सितंबर- श्रीलंका बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई, रात 8 बजे से
16 सितंबर- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, अबू धाबी, रात 8 बजे से
17 सितंबर- पाकिस्तान vs यूएई, दुबई, रात 8 बजे से
18 सितंबर- श्रीलंका vs अफगानिस्तान, अबू धाबी, रात 8 बजे से
19 सितंबर- भारत vs ओमान, अबू धाबी, रात 8 बजे से
यह भी पढ़ें: एश‍िया कप के ल‍िए टीम इंड‍िया का ऐलान, गिल उपकप्तान… श्रेयस-यशस्वी को नहीं मिली जगह
20 सितंबर- B1vs B2, दुबई, रात 8 बजे से
21 सितंबर- A1 VS A2, दुबई, रात 8 बजे से
23 सितंबर A2 vs B1, अबू धाबी, रात 8 बजे से
24 सितंबर- A1 vs B2, दुबई, रात 8 बजे से
25 सितंबर- A2 vs B2, दुबई, रात 8 बजे से
26 सितंबर- A1 vs B1, दुबई, रात 8 बजे से
28 सितंबर- फाइनल, दुबई, रात 8 बजे से
(मैचों की टाइमिंग भारतीय समयानुसार)

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here