Wednesday, May 20, 2026
31.1 C
Raipur

MP TOP 5 BREAKING : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें….

MP TOP 5 BREAKING :

कटनी – खनिज कॉन्क्लेव आज से

कटनी में आज बड़ा खनिज कॉन्क्लेव आयोजित होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। देशभर के खनन उद्योगपति और 1500 से ज्यादा निवेशक इसमें शामिल होंगे। नीति निर्माताओं से सीएम वन टू वन चर्चा करेंगे। खनिज संपदा में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी लागू करने वाला एमपी देश का पहला राज्य बन चुका है। वहीं अवैध खनन रोकने प्रदेश में 41 एआई आधारित ई-चेकपोस्ट भी बनाए जा रहे हैं।

 भोपाल – प्रदेश का सबसे बड़ा मटकी फोड़ महोत्सव

भोपाल के करोंद चौराहे पर आज प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम में अभिनेता सुनील शेट्टी और गायक सवाई भट्ट मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में दर्जनों टीमें हिस्सा लेंगी।

भोपाल – देहदानी को पहली बार ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में पहली बार मृत देह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 79 वर्षीय महिला रमा को शासन के आदेश पर राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉलेज के इतिहास में यह पहला मौका रहा जब किसी देहदानी को ऐसा सम्मान मिला।

 भोपाल – लगेगा पहला केमिकल फ्री प्रोडक्ट्स मेला

राजधानी भोपाल में आज से पहला केमिकल फ्री प्रोडक्ट्स मेला लगेगा। पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल मेला का शुभारंभ करेंगे। इसमें रसायन मुक्त फल, सब्जियां, जंगली शहद, दालें और मिलेट्स उपलब्ध रहेंगे। प्रदेशभर की महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे जाएंगे। मेला भोपाल हाट, शौर्य स्मारक के सामने आयोजित होगा।

 भोपाल – बनेगा पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर

भोपाल में प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर बनने जा रहा है। 25 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सेंटर में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक शोध की सुविधाएं होंगी। खिलाड़ियों को मनोवैज्ञानिक, फिजियोथेरेपिस्ट, पोषण विशेषज्ञ और डेटा विश्लेषक की मदद मिलेगी। हर खिलाड़ी की व्यक्तिगत प्रोफाइल बनाकर उसके प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा।

 जबलपुर – मिलेगा प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर

जबलपुर को आज प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12 बजे इसका लोकार्पण करेंगे। 1052 करोड़ की लागत से बना 7 किमी लंबा यह फ्लाईओवर दमोह नाका से मदन महल की दूरी केवल 7 मिनट में तय करेगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories