Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh रायपुर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पाँच तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पंजाब के जालंधर से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और धमतरी जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने इनके पास से 273.14 ग्राम हेरोइन और 57 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

Read More ; कोलकाता : पीएम मोदी ने मेट्रो की नई लाइनों का किया शुभारंभ, ममता बनर्जी कार्यक्रम में नहीं हुईं शामिल

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य सरगना मनमोहन सिंह उर्फ जग्गू, दो महिलाएँ जसप्रीत कौर और दिव्या जैन, और दो अन्य आरोपी विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं। जब्त की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

फिल्मी स्टाइल में करते थे ड्रग्स की सप्लाई

पुलिस की जाँच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। आरोपी ड्रग्स को किसी सुनसान जगह पर छिपाकर उसका वीडियो बनाते थे। इसके बाद इंटरनेट कॉलिंग और लोकेशन शेयरिंग के जरिए ग्राहकों को उस जगह की जानकारी देते थे। यह तरीका पुलिस से बचने के लिए अपनाया जाता था।

गिरोह के मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह और विजय मोटवानी को पुलिस ने पाँच दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ में 150 से अधिक ग्राहकों और कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Read More : GST में प्रशासनिक सर्जरी : अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ तबादला..देखें लिस्ट

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि रायपुर पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ अभियान जारी है और आगे भी ऐसे अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों को तोड़ने पर काम किया जाएगा।

Share The News
Previous articleकोकिलाबेन अंबानी की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट करके मुंबई के अस्पताल में भर्ती
Next articleजन्माष्टमी पर गौ हत्या मामला : खरीदारों समेत 3 गिरफ्तार, महिला भी शामिल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here