Thursday, May 21, 2026
38.1 C
Raipur

छत्तीसगढ़ में सियासी पारा हाई : मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, जानें किसने क्या कहां

छत्तीसगढ़ में सियासी पारा हाई : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश में सियासी पारा बढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री साय सरकार पर बस्तर की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और मंत्री बस्तर क्षेत्र के नेताओं को ही बनाए जाते थे। उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा सरकार वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक हत्या करने का प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ में सियासी पारा हाई : इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि दीपक बैज अनुचित टिप्पणी कर रहे हैं और उन्हें अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वे किसे मंत्री बनाना चाहते हैं। वर्तमान में बस्तर से केदार कश्यप मंत्री हैं, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हैं और किरण सिंहदेव स्वयं प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में हैं।

सियासी विश्लेषकों का कहना है कि बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में यह बयानबाजी आगामी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। वहीं, दोनों दलों के नेताओं के बीच तकरार और बयानबाजी से स्थानीय राजनीति में गर्मी बनी हुई है और आम जनता भी इस विवाद पर अपनी नजरें टिकाए हुए है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: नौतपा के पहले ही बुरे हाल! रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में लू का हमला

छत्तीसगढ़ गर्मी अलर्ट के बीच प्रदेश में भीषण गर्मी...

Related Articles

Popular Categories