CG ACB: रायपुर में स्कूल के बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार, शिक्षक से मेडिकल राशि के लिए ले रहा था 10 हजार रुपये की रिश्वत

Parivesh
CG ACB

CG ACB: रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा है। एसीबी की टीम ने जानकारी मिलने पर ट्रैप लगाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू स्कूल के शिक्षक से मेडिकल राशि निकालने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन ले रहा था।

CG ACB: शिकायतकर्ता चन्द्रहास निषाद, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपाझर (चंपारण), अभनपुर में शिक्षक हैं, ने बताया कि उन्होंने अपने नवजात शिशु के उपचार में हुए चिकित्सा व्यय के प्रतिपूर्ति के लिए प्राचार्य कार्यालय में आवेदन दिया था। इसके बाद आरोपी बाबू मनोज कुमार ठाकुर ने 1 लाख रुपये की मेडिकल राशि में से 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की।

CG ACB: शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने की मांग की। शिकायत सत्यापन के बाद 21 अगस्त को एसीबी ने ट्रेप आयोजित किया और प्रार्थी से बाबू को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *