पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा हो रही है अब और भी कुशल…

Parivesh

भोपाल | मरीज को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय स्थित हेलीपेड से एयर लिफ्ट करने की हुई मॉक ड्रिलआपातकाल में नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ से कई जिंदगियों को बचाया जा रहा है। सेवा में और तेजी लाने करने के लिए भोपाल में मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान डमी मरीज को बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में बनाए गए हेलीपेड से एयर लिफ्ट किया गया। इसके पहले भोपाल विमानतल से उड़कर बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय पहुंचे एयर एम्बुलेंस को लैंड करवाकर टेस्टिंग की गई ।

पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से समय-समय पर कई ज़िंदगियों को बचाया जा चुका है । ऑर्गन ट्रांसप्लांट एवं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल सर्व सुविधायुक्त अस्पताल है । यहां से रेफर किए गए मरीजों को पूर्व में भी पीएम श्री एंबुलेंस के माध्यम से लिफ्ट कर उपचार हेतु भेजा गया है साथ ही प्रदेश के दूसरे जिलों से रोगियों को उपचार के लिए एम्स लाया जाता है।बरकतउल्ला विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से नजदीक होने के कारण मरीज को शीघ्र ही उपचार हेतु भेजा जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर बाहर भी भेजा जा सकता है। भोपाल विमानतल तक पहुंचने में लगने वाले समय की अवधि को कम करने के उद्देश्य से इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *