Reva News : रीवा : अक्सर आपने लोगों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाते हुए देखा होगा, लेकिन रीवा के एक कार्यालय ऐसा जहां पर कर्मचारी हेलमेट लगाकर काम करते है। उसकी वजह कार्यालय की जर्जर हालत है जिससे कर्मचारियों को जान का खतरा बना रहता है, यही वजह है कि कर्मचारी हेलमेट लगाकर काम करते है। सोमवार को भवन का प्लास्टर भी गिर गया था जिसकी वजह से काम कर रहे एक कर्मचारी को मामूली चोटे भी आई थी।
Reva News : रीवा शहर के नेहरू नगर में स्थित मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण केंद्र लिमिटेड के फ्यूज कॉल सेंटर में एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। यहां कर्मचारी हेलमेट पहनकर कार्यालय में काम करने को मजबूर हैं। इसका कारण कार्यालय की जर्जर हालत है, जहां छत का प्लास्टर अचानक गिरने से कर्मचारियों को जान का खतरा सताने लगा है। सोमवार को हुए एक हादसे में छत का प्लास्टर गिरने से एक कर्मचारी के पैर में चोट लगी जबकि वो बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है कि कार्यालय की इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
Reva News : दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं और छत से पानी टपकने की समस्या बनी रहती है। भवन के जर्जर हालत के चलते कर्मचारियों को हर समय हादसे का डर सताता रहता है। कर्मचारियों ने कई बार इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन, अपनी सुरक्षा के लिए कर्मचारी अब हेलमेट पहनकर काम करने को मजबूर हैं। यह स्थिति न केवल कर्मचारियों की जान जोखिम में डाल रही है, बल्कि कार्यालय के रखरखाव और प्रशासनिक लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।









