Tikamgarh News : महिला से दुष्कर्म के आरोप में असलम खान गिरफ्तार, हिंदू संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tikamgarh News : टीकमगढ़/ संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ जिले में महिला ने वर्ग विशेष के व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार, इस पूरे मामले में हिंदू संगठन आक्रोश जताते हुए पहुंचे थे कोतवाली, जिसके बाद पुलिस ने किया था मामला दर्ज, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर का है, जहां महिला का आरोप है की 30 जून 2025 की शाम आरोपी असलम खान उसके पति की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

 

Tikamgarh News : साथ ही जाते जाते यह धमकी भी देकर गया की यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा, इस डर से महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई,  इसके बाद से उक्त व्यक्ति धमकी देकर लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा, महिला का आरोप है की 15 अगस्त की शाम एक बार फिर उसने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की जिसके बाद उसने कल शाम जब उसका पति काम से घर लौटा तो उसे सारी बात बताई।

 

Tikamgarh News : जिसके बाद पत्नी ने पति के साथ थाना कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई, इसी बीच इस बात की जानकारी हिन्दू संगठनों को लगी तो वे भी कोतवाली थाना पहुंच गए और आरोपी पर तत्काल मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का दबाव बनाने लगे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी असलम खान के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के साथ अन्य विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories