Osaka Expo 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्व पटल पर अपनी पहचान और निवेश-अनुकूल केंद्र के रूप में खड़ा होने जा रहा है। जापान के ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में राज्य अपनी सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा।
Read News : CG Crime : खैरागढ़ में फिल्मी साजिश! स्पीकर में बम छिपाकर प्रेमी की हत्या की कोशिश नाकाम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस प्रतिष्ठित आयोजन में विशेष आमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि एक्सपो में राज्य की भागीदारी सांस्कृतिक, तकनीकी और औद्योगिक प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी। यह छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में भी स्थापित करने का अवसर है।
वर्ल्ड एक्सपो का वैश्विक महत्व
ब्यूरो इंटरनेशनल दे एक्सपोज़िशन्स द्वारा आयोजित वर्ल्ड एक्सपो को वैश्विक नवाचार और सतत विकास का प्रमुख मंच माना जाता है। इस आयोजन में 160 से अधिक देश और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल होंगे। ओसाका एक्सपो का विषय है:
- Designing Future Society for Our Lives
- उप-विषय: Saving Lives, Empowering Lives, Connecting Lives
Read News : CG Crime : खैरागढ़ में फिल्मी साजिश! स्पीकर में बम छिपाकर प्रेमी की हत्या की कोशिश नाकाम
भारत और छत्तीसगढ़ की विशेष भागीदारी
भारत अपने “भारत मंडप” में प्राचीन ज्ञान और आधुनिक नवाचार का संगम पेश कर रहा है। यहां:
- योग सत्र और भरतनाट्यम प्रस्तुतियां
- बॉलीवुड फिल्मों की स्क्रीनिंग
- चंद्रयान क्षेत्र में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ ने ढोकरा कला के माध्यम से वैश्विक दर्शकों का दिल जीत लिया है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पहल के तहत प्रदर्शित धातु कला ने अपनी अनूठी शिल्पकला से सबको मोहित किया।
Read News : CG Crime : खैरागढ़ में फिल्मी साजिश! स्पीकर में बम छिपाकर प्रेमी की हत्या की कोशिश नाकाम
स्टॉल और प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ युमेशिमा आइलैंड, कोनोहानाकु स्थित विशाल एक्सपो स्थल पर अपना स्टॉल स्थापित करेगा। यह अवसर भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के आमंत्रण पर मिला है। इसके साथ ही राज्य भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के साथ सहयोग कर अपनी औद्योगिक प्रगति को भी प्रदर्शित करेगा।













