Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Bacheli News : एनएमडीसी, बचेली ने राष्ट्रीय पर्व ‘स्वतंत्रता दिवस’ का हर्षोउल्लास...

Bacheli News : एनएमडीसी, बचेली ने राष्ट्रीय पर्व ‘स्वतंत्रता दिवस’ का हर्षोउल्लास से किया आयोजन

Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला:एनएमडीसी, बचेली ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डी ए वी स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया। जिसके मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक, एनएमडीसी बचेली थे। उनके अतिरिक्त श्री जी घोरई, महाप्रबंधक (यांत्रिकी), श्री महेश एस नायर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री जे सी दास, महाप्रबंधक (यांत्रिकी), श्री अजय द्विवेदी, महाप्रबंधक (वित्त), श्री धरमराज, महाप्रबंधक (खनन), सीआईएसएफ सीनियर कमांडेंट श्री आशीष कुमार, श्री के पी बनसोड, उप महाप्रबंधक (सिविल), श्री सौरभ कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं बीआईओएम, बचेली कॉम्प्लेक्स के विभिन्न विभागाध्यक्षगण तथा श्रमिक संघों के पदाधिकारीगण इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 

Bacheli News : कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई अपने उद्बोधन में दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित करते हुए वीर बलिदानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने एनएमडीसी बचेली की श्रेष्ठ उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया।

Bacheli News : कार्यक्रम की आगे की कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें बचेली परियोजना स्थित विद्यालयों के बच्चों, तेजस्विनी महिला समिति द्वारा संचालित प्रौढ़ शिक्षा के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया जिसमें नेहरू श्रम पुरस्कार (2024-25), श्रेष्ठ श्रमिक पुरस्कार (2024-2025), सर्वश्रेष्ठ सीआईएसएफ कर्मी पुरस्कार (2024-2025), मेधावी छात्र पुरस्कार इत्यादि प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए स्कूली बच्चे, सभी शिक्षकगण, आये हुए अतिथिगण व नगरवासियों नें अत्यंत उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here