Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Asia Cup 2025 : RCB के जितेश शर्मा पर चयनकर्ताओं की नजर,...

Asia Cup 2025 : RCB के जितेश शर्मा पर चयनकर्ताओं की नजर, संजू सैमसन के बैकअप के तौर पर ध्रुव जुरेल हो सकते हैं बाहर

0
153
Asia Cup 2025
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का चयन अभी बाकी है और फैन्स बेसब्री से जानना चाहते हैं कि किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टूर्नामेंट के लिए यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को जगह नहीं दी जाएगी, क्योंकि वे टी20 प्रारूप की मौजूदा योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। वहीं शुभमन गिल की टीम में बतौर उप-कप्तान वापसी की संभावना है।

Asia Cup 2025: खबर के अनुसार, पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ 3-0 की जीत में गिल और जायसवाल सलामी बल्लेबाज थे, लेकिन इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को टी20 से आराम देने का फैसला किया था। अब एशिया कप के लिए गिल की वापसी होने पर वे संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

Asia Cup 2025: विकेटकीपर के तौर पर सैमसन पहली पसंद होंगे, जबकि आरसीबी के स्टार जितेश शर्मा को दूसरे विकेटकीपर के रूप में मौका मिल सकता है। हालांकि, उन्हें ध्रुव जुरेल से कड़ी टक्कर मिल सकती है। अगर जितेश टीम में शामिल होते हैं, तो उन्हें निचले क्रम में बल्लेबाजी का जिम्मा दिया जा सकता है।

Asia Cup 2025: हालिया सीरीज में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जबकि चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब चला था। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को टीम का ‘एक्स-फैक्टर’ माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here