Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR NEWS : रायपुर में फर्जी वोटर के आरोप पर एनएसयूआई का...

RAIPUR NEWS : रायपुर में फर्जी वोटर के आरोप पर एनएसयूआई का हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की, शास्त्री चौक पर चक्काजाम जैसी स्थिति

RAIPUR NEWS
RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS : रायपुर। फर्जी वोटरों के जरिए मतदान कराने के आरोप को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। निर्वाचन कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री चौक पर ही रोक लिया, जिसके बाद मौके पर चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई।

RAIPUR NEWS : पुलिस की रोकथाम के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को पकड़कर बस में बैठाकर हिरासत में लिया। एनएसयूआई की मांग थी कि लोकसभा और विधानसभा की डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक की जाए और पोलिंग बूथ पर लगे CCTV फुटेज उपलब्ध कराए जाएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here