Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

Shajapur News : तिरंगा यात्रा में परिषद कर्मचारी और युवा मोर्चा महामंत्री के बीच विवाद, वीडियो वायरल

Shajapur News :  शाजापुर – शाजापुर जिले के अकोदिया नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान नगर परिषद के एक कर्मचारी और भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री के बीच तीखी बहस और हाथापाई का मामला सामने आया है। दोनों के बीच गाली-गलौज और झूम-झटकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More : RAIPUR CRIME : प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा के साथ 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क का ऐसे खुला राज

यह घटना उस समय हुई जब तिरंगा यात्रा का समापन हो रहा था। इस यात्रा में नगर परिषद अकोदिया, सांदीपनि विद्यालय, अन्य शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के छात्र और प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन शर्मा, और जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तिरंगे को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर झूम-झटकी करने लगे। इस दौरान हाथों में तिरंगा थामे हुए पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

Read More : PM housing scam : रीवा में पीएम आवास घोटाला -119 मकानों में लटके मिले ताले, किराए पर दिए गए 115 आवास

कांग्रेस ने उठाए सवाल

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए पूछा है कि क्या भाजपा की देशभक्ति ऐसी ही है, जहाँ तिरंगे को लेकर उनके कार्यकर्ता गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस घटना ने एक राष्ट्रीय पर्व के गरिमामय माहौल को खराब कर दिया है।

फिलहाल, इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय राजनीति में गर्मागर्मी बढ़ गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में DICCI नारी शक्ति सम्मेलन का बड़ा आयोजन, SC/ST महिला उद्यमियों को मिला मंच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories