Anuppur Accident : बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, 5 की मौत, 3 घायल….

Parivesh
Anuppur Accident

Anuppur Accident : अनूपपुर | अनूपपुर में नेशनल हाइवे 43 पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारती है, फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे बने एक घर में घुस जाती है। इस दिल दहला देने वाली घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Anuppur Accident : जानकारी के अनुसार, झिरिया टोला से बेलिया जा रही स्कॉर्पियो ने रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक घबराकर वाहन भगाने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर मकान में जा टकराई और पलट गई। टक्कर की आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में ड्राइवर समेत 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल ले जाए गए 2 घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में एक बाइक सवार उरतान का रहने वाला था, जबकि बाकी चार बेलिया गांव के बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना पर रामनगर और बिजुरी पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद से मृतकों के गांवों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *