Sunday, August 16, 2026
Home National रक्षाबंधन पर रीवा जाने वालों के लिए खुशखबरी, भोपाल से चलेगी स्पेशल...

रक्षाबंधन पर रीवा जाने वालों के लिए खुशखबरी, भोपाल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें समय और रूट…

0
131
CG News
CG News

रक्षाबंधन : भोपाल। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल से रीवा के लिए एक दिवसीय स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 9 अगस्त की रात रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से रवाना होगी और अगली सुबह रीवा पहुंचेगी। इस निर्णय से रीवा बेल्ट की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Read More : CBSE छात्रों को खेलों से रोकने पर HC सख्त, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

ट्रेन संख्या 01667 – ‘रक्षा बंधन एकतरफा एक्सप्रेस स्पेशल’
इस विशेष ट्रेन को रानी कमलापति (RKMP) स्टेशन से 9 अगस्त को रात 12:40 बजे रवाना किया जाएगा। ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे, जिनमें 12 स्लीपर, 3 जनरल और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। यह ट्रेन केवल एक दिन के लिए चलाई जा रही है।

स्टेशनवार आगमन और प्रस्थान समय:

  • रानी कमलापति: रात 12:40 प्रस्थान
  • भोपाल: रात 1:00 आगमन, 1:05 प्रस्थान
  • बीना: तड़के 3:20 आगमन, 3:25 प्रस्थान
  • सागर: सुबह 4:35 आगमन, 4:40 प्रस्थान
  • दमोह: सुबह 5:35 आगमन, 5:40 प्रस्थान
  • कटनी मुरवारा: सुबह 7:05 आगमन, 7:15 प्रस्थान
  • मैहर: सुबह 8:35 आगमन, 8:37 प्रस्थान
  • सतना: सुबह 9:10 आगमन, 9:15 प्रस्थान
  • रीवा: सुबह 10:50 आगमन

Read More : CBSE छात्रों को खेलों से रोकने पर HC सख्त, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

टिकट बुकिंग की सुविधा
रेलवे प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि रीवा बेल्ट में हर साल रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होती है। इस बार भी 8 और 9 अगस्त की नियमित ट्रेनों की सभी सीटें बुक हो चुकी थीं। इस कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने अपील की कि यात्री टिकट ऑनलाइन पोर्टल या अधिकृत टिकट काउंटर से ही बुक करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here