Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Janman Yojana : छत्तीसगढ़ को जनमन योजना के तहत 100 नए पुलों...

Janman Yojana : छत्तीसगढ़ को जनमन योजना के तहत 100 नए पुलों की मिली स्वीकृति, 375 करोड़ से होगा निर्माण

0
183

Janman Yojana : रायपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM-JANMAN) के अंतर्गत भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को 375.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 6,569.56 मीटर लंबाई के कुल 100 पुलों की स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति 2025–26 बैच–II के अंतर्गत दी गई है। इसके साथ ही राज्य को अब तक 715 सड़कें (कुल लंबाई 2,449 किलोमीटर) और 100 पुलों की स्वीकृति मिल चुकी है। इस बड़ी सौगात पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया।

organ donation : जबलपुर में अंगदान का अद्भुत मिशन : ब्रेन डेड सत्येंद्र यादव ने तीन लोगों को दी नई जिंदगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वीकृति केवल निर्माण कार्यों के लिए नहीं, बल्कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में इस योजना के माध्यम से विकास, विश्वास और समावेश की नई राह तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसे ‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक बताया।

CG News : ढालसिंह की शिकायत से खुला राज, “सरकारी बाबू” निकला ठग

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार केंद्र की भावना के अनुरूप इन सभी परियोजनाओं को फास्ट ट्रैक मोड पर गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा करेगी। इन सड़कों और पुलों के निर्माण से आदिवासी बहुल दुर्गम क्षेत्रों में जीवन सुगमता के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, बाजार और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ाव सुनिश्चित हो सकेगा।

CG News : ढालसिंह की शिकायत से खुला राज, “सरकारी बाबू” निकला ठग

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाए। साथ ही स्थानीय जनसुनवाई, मॉनिटरिंग और समयबद्ध प्रगति रिपोर्टिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि योजनाओं के लाभ सही समय पर ज़रूरतमंदों तक पहुंच सकें।

CG News : ढालसिंह की शिकायत से खुला राज, “सरकारी बाबू” निकला ठग

राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में पीवीटीजी समुदायों के जीवन में एक सकारात्मक और ऐतिहासिक बदलाव आएगा। यह योजना आदिवासी अंचलों को सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कड़ी साबित होगी।

Share The News
Previous articleorgan donation : जबलपुर में अंगदान का अद्भुत मिशन : ब्रेन डेड सत्येंद्र यादव ने तीन लोगों को दी नई जिंदगी
Next articleशाजापुर में दर्दनाक हादसा, डेम में डूबा किशोर, तलाश में जुटी SDRF टीम
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here