Gwalior News : मुक्तिधाम के रास्ते पर दबंगों का कब्जा: बुजुर्ग का सड़क किनारे हुआ अंतिम संस्कार, बारिश में तिरपाल तानकर दी विदाई

Sanjay Sahu

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर जिले से एक शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। शंकरपुर घोघा गांव में मुक्तिधाम के रास्ते पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया, जिसके चलते एक बुजुर्ग की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार सड़क किनारे करना पड़ा।

Gwalior News : बारिश के बीच परिजनों ने तिरपाल तानकर खुले आसमान के नीचे संस्कार की क्रिया पूरी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुक्तिधाम जाने वाला मार्ग वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में है, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Gwalior News : घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों और सुविधाओं की पोल खोल दी है, जहां आज भी लोगों को अपनों की विदाई के लिए भी सम्मानजनक जगह नहीं मिल पा रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *