Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : बड़ा हादसा टला: गीजर फटने से लगी आग, दमकल...

Gwalior News : बड़ा हादसा टला: गीजर फटने से लगी आग, दमकल की तत्परता से टली जनहानि

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के अल्पना टॉकीज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मकान में गीजर फटने से अचानक आग लग गई। आग के कारण तेजी से धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

Gwalior News : हालत को भांपते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। फिलहाल आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here