Sex Racket Exposed : हरिद्वार/रुड़की। मलकपुर चुंगी क्षेत्र के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिविल लाइंस कोतवाली और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा, जहां से पुलिस ने 8 महिलाओं और 5 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।
Sex Racket Exposed : पुलिस को लंबे समय से इस होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। होटल में दबिश के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि होटल संचालक सिर्फ होटल में ही नहीं, बल्कि ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को बाहर भी भेजता था।
पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पूछताछ के आधार पर कई बड़े नाम उजागर होने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की परतें उधेड़ने की तैयारी में जुट गई है।









