Raipur Kanwar Yatra : रायपुर। राजधानी रायपुर आज शिवभक्तों की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व स्थानीय विधायक राजेश मूणत करेंगे। यह भव्य शोभायात्रा गुढियारी स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, रायपुरा तक जाएगी।
Raipur Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, इस विशाल यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे, जो कांवड़ में पवित्र जल लेकर ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ पदयात्रा करेंगे। यात्रा मार्ग को आकर्षक तोरण द्वारों और भगवा झंडों से सजाया गया है, वहीं जगह-जगह जलपान और स्वास्थ्य शिविरों की भी व्यवस्था की गई है।
यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति के प्रचार-प्रसार का प्रतीक मानी जा रही है। विधायक मूणत ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से इस पुण्य अवसर पर शामिल होने का आह्वान किया है।











