Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara News :तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, मीडिया...

Chhindwara News :तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, मीडिया से बोले– प्रदेश में खाद संकट गहराया, आदिवासी ज़मीनों पर हो रहा कब्जा

0
94
Chhindwara News
Chhindwara News

Chhindwara News :छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और पूर्व सांसद नकुल नाथ गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। अपने गृह जिले में आगमन के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए मोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “प्रदेश में किसानों के सामने खाद का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन सरकार किसानों की आवाज दबाने में जुटी है।

Chhindwara News : उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की लापरवाही और दबाव की नीति के चलते किसान आज बुरी तरह पीड़ित हैं। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने आदिवासियों की जमीन को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “प्रदेश में आदिवासी भूमि को लेकर बहुत बड़ा घोटाला चल रहा है। कई क्षेत्रों में आदिवासियों की जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यह सिर्फ एक ज़मीनी विवाद नहीं, बल्कि जनजातीय अधिकारों पर सीधा हमला है।”अपने इस दौरे के दौरान कमलनाथ और पुत्र नकुलनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here