Vidisha News : नगर पालिका के सामने कांग्रेस ने किया सड़क पर लेट कर प्रदर्शन

0
86
Vidisha News
Vidisha News

Vidisha News : दीपक नामदेव/ विदिशा : विदिशा की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता और नगर पालिका पार्षदों ने पानी में लेटकर प्रदर्शन किया…. शहर में बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरे पानी के चलते शहर की जनता को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते आए दिन कहीं दुर्घटनाएं भी हो रही है.

Vidisha News :कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पार्षद ने जिला प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़कों पर भरे पानी में लेट गए…. कांग्रेस जिला प्रवक्ता का कहना है कि नगर पालिका के खिलाफ विशाल धरना दिया जाएगा और जब तक शहर की सड़के नहीं सुधरेंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here