Friday, August 21, 2026
Home Entertainment War 2 Trailer: जूनियर एनटीआर बने खतरनाक हथियार, ऋतिक रोशन से होगी...

War 2 Trailer: जूनियर एनटीआर बने खतरनाक हथियार, ऋतिक रोशन से होगी टक्कर; ‘वॉर 2’ ट्रेलर में कियारा आडवाणी का दिखा दमदार एक्शन अवतार

War 2 Trailer
War 2 Trailer

War 2 Movie Trailer: साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘वॉर 2’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 25 जुलाई को फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई गई है। साथ ही अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, जो दर्शकों के लिए नया अनुभव होगा।

War 2 Movie Trailer: 2 मिनट 35 सेकंड का ट्रेलर ऋतिक रोशन के किरदार कबीर के एक वाक्य से शुरू होता है, जिसमें वह कहता है कि वह देश के लिए गुमनामी में जीने को तैयार है। इसके बाद जूनियर एनटीआर की एंट्री होती है, जो कहते हैं कि वे वो काम करेंगे, जो कोई और नहीं कर सकता। ट्रेलर से ऐसा लगता है कि एक तरफ ऋतिक देश के लिए लड़ रहे हैं, और एनटीआर शायद विरोधी भूमिका में हैं। लेकिन जब दोनों कहते हैं “इंडिया फर्स्ट”, तब कहानी में नया मोड़ आता है।

War 2 Movie Trailer: ट्रेलर में कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री भी दिखती है। शुरुआत में ऐसा लगता है कि कियारा ऋतिक की गर्लफ्रेंड की भूमिका में हैं, लेकिन आगे चलकर पता चलता है कि वह भी एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं।

War 2 Movie Trailer: फिल्म में एक्शन की भरपूर झलक मिलती है। कई सीन्स में ऋतिक और जूनियर एनटीआर आमने-सामने नजर आते हैं, जिससे ये साफ होता है कि फिल्म में भारी एक्शन देखने को मिलेगा। आशुतोष राणा भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर के अंत में ऋतिक और जूनियर एनटीआर दोनों भगवद गीता के एक श्लोक को पढ़ते हैं, जिससे ट्रेलर का समापन होता है।

War 2 Movie Trailer: ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें ‘पठान’ और ‘टाइगर’ सीरीज की फिल्में भी शामिल हैं। ‘वॉर 2’ इस यूनिवर्स की छठी फिल्म है और यह 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here