Monday, March 30, 2026
29.1 C
Raipur

Bilaspur News : 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, परीक्षा में असफलता के बाद गुमसुम रहने लगा था किशोर….

बिलासपुर। Bilaspur News :  छत्तीसगढ़ के तिफरा क्षेत्र में बुधवार को एक 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक रूद्र यादव कक्षा 10वीं का छात्र था, जिसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर थे और वह बहन के साथ घर में था।

Bilaspur News : परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद मानसिक तनाव में था छात्र
परिजनों के अनुसार, रूद्र हाल ही में संपन्न हुई वार्षिक परीक्षा में सफल नहीं हो पाया था। उसे सप्लीमेंट्री आई थी, जिसके बाद से वह खुद में ही सिमट गया था। आमतौर पर चंचल रहने वाला रूद्र पिछले कुछ दिनों से गुमसुम और उदास दिख रहा था, लेकिन किसी ने अंदाजा नहीं लगाया कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

कमरे में अकेलेपन में ली जान
बुधवार दोपहर माता-पिता के मजदूरी पर जाने के बाद रूद्र ने घर में मौजूद अपनी बहन को यह कहकर टाल दिया कि वह पढ़ाई कर रहा है। इसी दौरान वह अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो बहन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया, तब तक रूद्र की मौत हो चुकी थी।

सिरगिट्टी पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे परीक्षा में असफलता और मानसिक दबाव को ही प्राथमिक कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

इलाके में शोक का माहौल
रूद्र की आत्महत्या की खबर से पूरे तिफरा क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्लेवाले भी इस घटना से स्तब्ध हैं और बच्चों पर पढ़ाई के दबाव को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories