Friday, August 21, 2026
Home National Business : ‘आपकी अर्थव्यवस्था चौपट कर देंगे…’ – भारत, चीन और ब्राजील...

Business : ‘आपकी अर्थव्यवस्था चौपट कर देंगे…’ – भारत, चीन और ब्राजील को अमेरिकी सांसद की धमकी, ट्रंप प्रशासन रूस पर टैरिफ लगाने को तैयार

nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

Business : वाशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रंप अब बेहद आक्रामक रुख अपना रहे हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और प्रभावशाली सांसद लिंडसे ग्राहम ने भारत, चीन और ब्राजील को सीधी धमकी दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन देशों ने रूस से व्यापार जारी रखा, खासकर तेल और ऊर्जा संसाधनों की खरीद, तो अमेरिका उनकी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर देगा।

क्या कहा लिंडसे ग्राहम ने – फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा:

अगर आप रूस से सामान खरीदते हैं, तो जंग चलती रहेगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम आपको बुरी तरह से बर्बाद कर देंगे। आपकी अर्थव्यवस्था चौपट कर दी जाएगी।

500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

लिंडसे ग्राहम ने अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें उन्होंने रूस से व्यापार करने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की मांग की है। उनके इस प्रस्ताव में खासतौर पर भारत, चीन और ब्राजील को निशाने पर लिया गया है।

ग्राहम ने आरोप लगाया कि ये देश रूस से सब्सिडी दर पर तेल और अन्य संसाधन खरीद रहे हैं और यह पैसा पुतिन को युद्ध जारी रखने में मदद कर रहा है। उन्होंने इसे “ब्लड मनी” यानी खून से कमाया हुआ पैसा बताया।

ट्रंप की 50 दिन की डेडलाइन

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने रूस को सीजफायर के लिए 50 दिन का अल्टीमेटम दिया है, जो 2 सितंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। अगर रूस इस समय सीमा तक यूक्रेन के साथ युद्धविराम पर सहमत नहीं होता, तो ट्रंप प्रशासन रूस पर 500 प्रतिशत टैरिफ और उसके व्यापारिक साझेदारों (भारत, चीन, ब्राजील) पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के लिए तैयार है।

नाटो और अमेरिका दोनों का दबाव

ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रंप से पहले नाटो (NATO) भी भारत और चीन को रूस से व्यापार करने को लेकर चेतावनी दे चुका है। अब ट्रंप कैंप के भीतर भी इस पर सख्त स्वर सामने आए हैं।

पुतिन को रोकना जरूरी: ग्राहम

ग्राहम ने कहा कि “पुतिन तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक उन्हें रोका नहीं जाएगा। चीन, भारत और ब्राजील मिलकर रूस का लगभग 80 प्रतिशत तेल खरीद रहे हैं। ऐसे में यदि इन देशों ने यह खरीद जारी रखी, तो पुतिन की सेना यूक्रेन में तबाही मचाती रहेगी।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here