Russia–Ukraine War : 300 से ज्यादा ड्रोन, 30 मिसाइलों से हमला-रूस-यूक्रेन युद्ध में फिर तेज़ी, मॉस्को बोला – बातचीत को तैयार हैं

VIKASH KHALKHO
Russia–Ukraine War : 300 से ज्यादा ड्रोन, 30 मिसाइलों से हमला-रूस-यूक्रेन युद्ध में फिर तेज़ी, मॉस्को बोला – बातचीत को तैयार हैं

Russia–Ukraine War : मॉस्को/कीव | रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर तेज़ हो गया है। शनिवार देर रात रूस ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि इस हमले में हवाई, जमीनी और समुद्री हथियारों के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। मंत्रालय ने कहा कि सभी निर्धारित सैन्य लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद यूक्रेन में कई इलाकों में हड़कंप मच गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि रूस ने बीती रात 300 से अधिक ड्रोन और 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें दागीं। इसके चलते ओडेसा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हुए हैं।

71 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा
रूसी रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन द्वारा छोड़े गए 71 ड्रोन को मार गिराया। वहीं मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे 13 ड्रोन को पहले ही इंटरसेप्ट कर लिया गया, जिससे शहर में किसी बड़ी क्षति को टाल दिया गया।

बातचीत के लिए रूस तैयार, लेकिन यूक्रेन में हिचक
बढ़ते हमलों के बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि रूस युद्ध विराम या बातचीत के एक और दौर के लिए तैयार है, लेकिन कीव फिलहाल किसी जल्दबाजी के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा, “हम टाइमलाइन का इंतजार कर रहे हैं। रूस तीसरे दौर की बातचीत के लिए तैयार है।”

Read More : Jharkhand Health Department : बेटा बोले—‘हमारे पापा मंत्री हैं’, और शुरू हो गया VIP निरीक्षण! अस्पताल से हुआ वीडियो वायरल, राजनीतिक बवाल

रूस-यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत जारी रहेगी
रूसी अखबार इजवेस्टिया से बातचीत में रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन ने भी इस बात की पुष्टि की कि रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस्तांबुल में हुई पिछली बैठकों में जो सहमति बनी थी, उसी के तहत आगे बातचीत की तैयारी है।

यूक्रेनी सेना को भारी नुकसान का दावा
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों के भीतर यूक्रेनी सेना ने 1,195 से अधिक सैनिकों को खोया है। मंत्रालय के मुताबिक यह आंकड़ा स्पेशल ऑपरेशन ज़ोन से आया है, जहां रूसी सेना ने लगातार आक्रामक रुख अपनाया हुआ है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *