Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh तेलीबांधा हिट एंड रन मामला : आरोपी युवक-युवती की हुई पहचान, गिरफ्तारी...

तेलीबांधा हिट एंड रन मामला : आरोपी युवक-युवती की हुई पहचान, गिरफ्तारी अब तक नहीं….आखिर क्यों

0
248
तेलीबांधा हिट एंड रन मामला
तेलीबांधा हिट एंड रन मामला

रायपुर | तेलीबांधा हिट एंड रन मामला : रायपुर के तेलीबांधा इलाके में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतक महिला की पहचान प्रिया साहू (30) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रिया करीब 20 फीट दूर जा गिरी और सिर फट जाने के कारण उसने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं रिया बंजारे और ललिता साहू नाम की दो अन्य महिलाएं घायल हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे का पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5 बजे तेलीबांधा ब्रिज के पास हुआ, जब कार शहर की ओर से हाईवे की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार काफी तेज थी और वह सीधे महिलाओं को पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गई।

मामले में कार चला रहे युवक और युवती की पहचान अमित सिंग और सुरुचि के रूप में की गई है, जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

इस हिट एंड रन हादसे ने शहर में मॉर्निंग वॉक करने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग हादसे से स्तब्ध हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here