8 जुलाई 2025 का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप संयम और धैर्य के साथ सभी मामलों को सुलझा पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यवसाय में भी आपकी योजनाओं से लाभ होगा और आय अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, आप ऑनलाइन शॉपिंग या घर की साज-सज्जा से संबंधित वस्तुएं खरीद सकते हैं। नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। पारिवारिक मुद्दों को शांति से हल करने का प्रयास करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें, तला-भुना खाने से बचें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहने की जरूरत है, कोई भी नया काम शुरू न करें। नौकरी में कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। राजनीति और प्रबंधन से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पिता की सलाह फायदेमंद होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन काम में रुकावटें दूर होंगी।
मिथुन राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने काम समय से निपटाने की आवश्यकता है। किसी भी काम में सोच-समझकर हाथ बढ़ाएं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। बड़े लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए करियर और व्यवसाय में लाभ दिलाने वाला रहेगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। कोई डील फाइनल करना चाह रहे हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। तकनीकी कार्य में विशेष सफलता मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी, कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। घर-परिवार में तालमेल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से फायदा मिल सकता है। शाम का समय परिवार के साथ मनोरंजक रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन भाग्यशाली रहेगा, लेकिन एहतियात बरतें।
सिंह राशि
आज का दिन करियर के मामले में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। कार्यस्थल पर अप्रत्याशित स्थितियां आ सकती हैं, तुरंत फैसले लेने पड़ सकते हैं। फोकस होकर काम करें, छोटी गलती भी नुकसान का कारण बन सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट या मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में घरवालों का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुस्से और व्यर्थ की बातों से बचें, रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहें, खानपान पर ध्यान दें।
कन्या राशि
आपका पराक्रम बढ़ेगा। अधूरे काम पूरे करने का दिन है। उन्नति के रास्ते आपके लिए बनेंगे। उधार लेनदेन से बचें। अपने अंतर्मन की आवाज सुनकर फैसला करें। व्यक्तिगत कार्यों में सजगता बनाए रखें। सूझबूझ से कार्ययोजनाएं साधें। पेशेवरों के संबंध सामान्य बने रहेंगे। व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन करने से बचें। विनय विवेक से आगे बढ़ें। लोगों की बातों में आने से बचें। कामकाज में स्पष्टता रखें। वाणी व्यवहार में सबका सम्मान रखें।
तुला राशि
नेतृत्व के मामले बेहतर बने रहेंगे। कार्यक्षमता बढ़ेगी। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। नियमों पर फोकस रखेंगे। संपत्ति संग्रह में गति बनी रहेगी। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। साझेदारी के मामले बेहतर रहेंगे। पारिवारिक संबंधों को बल मिलेगा। मित्रों से भेंट मुलाकात बढ़ेगी। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। उत्साह से कार्य करेंगे। मनोबल ऊंचा रखेंगे।
वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ नया करने की योजना बनेगी। किसी शुभचिंतक से मदद ले सकते हैं। धन संबंधी फैसले सोच समझकर करें। परिवार वालों की बातों को अनसुना ना करें।
धनु राशि
अपने खर्चों को नियंत्रित करें। मन की टेंशन दूर होगी। अपने परिवार को और वक्त देना होगा। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा। व्यापार से जुड़े खर्चे बढ़ेंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको काम करने में आनंद आएगा और आप अपने कार्यों का बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। नौकरी करने वाले लोग भी आज अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और अच्छे नतीजे भी हासिल करेंगे। धन के मामले में भी आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है। आप अपने मन मुताबिक थोड़ा खर्च कर सकते हैं। लेकिन पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। ऐसे में एक साथ बैठकर किसी भी समस्या का समाधान करना ज्यादा बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामकाज पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वालों को आज लापरवाही से बचना होगा। शादीशुदा लोगों को आज अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा और उन्हें सहयोग देना होगा। स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान देना होगा।
मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में आपको परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा सा मौका आपको मालामाल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याएं आज किसी की मदद से दूर होंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की प्राप्ति होगी।











