HomeNationalManisha Suicide Case Baghpat : बागपत में विवाहिता ने की आत्महत्या, मरने...

Manisha Suicide Case Baghpat : बागपत में विवाहिता ने की आत्महत्या, मरने से पहले हाथ-पैर पर लिखा अपने ‘कातिलों’ के नाम

Date:

Related stories

Manisha Suicide Case Baghpat : दहेज उत्पीड़न का आरोप, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप | पति, सास-ससुर, देवरों पर एफआईआर

राठौड़ा (बागपत)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के राठौड़ा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता मनीषा ने कथित रूप से दहेज उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले मनीषा ने अपने हाथों और पैरों पर उन लोगों के नाम लिख दिए जिन्हें वह अपनी मौत का जिम्मेदार मानती थी। साथ ही उसने एक वीडियो सुसाइड नोट भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हाथ-पैर पर लिखा: “मेरी मौत के जिम्मेदार कुंदन, सास-ससुर, दीपक और विशाल”

मृतका के भाई हार्दिक ने बताया कि मनीषा की शादी 2023 में दादरी (गौतमबुद्ध नगर) निवासी कुंदन से हुई थी। शादी में मोटरसाइकिल सहित दहेज दिया गया था, परंतु ससुराल पक्ष की मांग एक थार गाड़ी की थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर मनीषा को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

परिवार वालों का आरोप है कि मनीषा को लंबे समय तक भूखा-प्यासा रखा गया और कमरे में बंद कर मारपीट की गई। हाल ही में पति और देवरों ने गांव में पंचायत बुलाकर तलाक का दबाव डाला और जान से मारने की धमकी दी।

आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, लिखा सुसाइड नोट

मनीषा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और अपने हाथों-पैरों पर लिखा:
“मेरी मौत के जिम्मेदार कुंदन, सास-ससुर, देवर दीपक और विशाल हैं। इन्होंने मुझे मार-मारकर मेरी जिंदगी तबाह कर दी।”

वीडियो में मनीषा ने बताया कि कैसे उसे कई बार धमकी दी गई और उसे बार-बार तलाक देने को मजबूर किया गया। यह भी बताया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बड़ौत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर सुसाइड नोट और वीडियो जब्त कर लिया गया है। फिलहाल ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

परिजन बोले: “इंसाफ चाहिए, बेटी की मौत बेकार नहीं जानी चाहिए”

मृतका के पिता व भाई ने मांग की है कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मनीषा को न्याय दिलाया जाए। पूरे गांव में इस घटना को लेकर रोष और शोक का माहौल है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here