Saturday, May 2, 2026
34.1 C
Raipur

Sawan First Somwar 2025: सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती, देखें वीडियो

Sawan First Somwar 2025: श्रावण मास का पहला सोमवार आते ही देशभर के शिवालयों में भक्तिभाव की लहर उमड़ पड़ी है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर, देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम, प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम सहित समूचे भारत में भोलेनाथ के भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।

Sawan First Somwar 2025: उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती की भव्यता एक बार फिर भक्तों को दिव्यता का अनुभव करवा गई। वहीं देवघर और प्रयागराज में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Sawan First Somwar 2025: काशी विश्वनाथ धाम को इस पावन अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के स्वागत के लिए धाम में रेड कार्पेट और फूलों की वर्षा की व्यवस्था की गई है। सावन के पहले सोमवार को बाबा की चल प्रतिमा का विशेष शृंगार किया जाएगा, जिसे देखने लाखों भक्त लालायित हैं। प्रशासन के अनुसार करीब छह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Sawan First Somwar 2025: सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी निगरानी, जिग-ज़ैग बैरिकेडिंग, जर्मन हैंगर, अतिरिक्त शेड, ओआरएस-ग्लूकोज वितरण, पेयजल केंद्र, गुड़ वितरण और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की गई है। बहुभाषी स्टाफ भी सेवा में तैनात रहेगा।

Sawan First Somwar 2025: रविवार शाम से ही कांवड़िए “बोल-बम” के जयघोष करते हुए बाबा के दरबार की ओर कूच कर चुके थे। रात आठ बजे तक मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग चुकी थीं। मंगला आरती के बाद सुबह मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। देशभर के शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के नारे गूंज रहे हैं, और वातावरण शिवभक्ति में सराबोर हो गया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

‘नो बेड’…रायपुर AIIMS में बढ़ा मरीजों का दबाव! बेड और जांच सुविधाओं की कमी से मरीज परेशान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों...

पश्चिम बंगाल चुनाव: 15 बूथों पर फिर से वोटिंग, चुनाव आयोग ने दिए री-पोलिंग के आदेश

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान...

Related Articles

Popular Categories