savan month: कुबेरेश्वरधाम पर सावन सोमवार को सजाया जाएगा भव्य फूल बंगला, महाकाल की तर्ज पर होगा शृंगार, भोलेनाथ की झाकियों के साथ झूमते निकले कावड़िएं, लोगों ने किया स्वागते

Sanjay Sahu
savan month

savan month: सीहोर। सावन माह शुरू हो चुका है। वहीं शिव भक्तों की और से शहर से कुबेरेश्वरधाम तक कांवड़ यात्रा का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी सिलसिले में रविवार का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा में डीजे के साथ भोले बाबा, नंदी और भूतों की टोली के पहनावे के साथ महिला और पुरुष शामिल हुए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने स्वागत पंडाल लगाए।

savan month: जहां कांवड़ यात्रियों के स्वागत के साथ ही जलपान की व्यवस्था भी की गई। वहीं भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक किया। यहां पर आने वाले कावडियों का शहर के सीवन नदी तट से आरंभ होने वाली कांवड यात्रा का अनेक स्थानों पर चाय-नश्ते और पेयजल के साथ स्वागत-सम्मान क्षेत्रवासियों के द्वारा किया जा रहा है। वहीं सावन सोमवार के पहले दिन सुबह पांच बजे से भगवान का विशेष अभिषेक का क्रम आरंभ हो जाएगा और परिसर में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा।

savan month: रविवार को सोया चौपाल के समीपस्थ श्री राधेश्याम विहार कालोनी में कांवड यात्रियों को निशुल्क पेयजल, चाय-नश्ते के अलावा कांवड लेकर आने वालों के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। जिसका विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक समीर शुक्ला और पंडित संतोष भारद्वाज ने दोपहर में पहुंचकर विधि-विधान से एक माह तक चलने वाले सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर कालोनी की ओर से जितेन्द्र तिवारी सहित मित्र मंडली ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत सम्मान किया।

savan month: हर साल की तरह आगामी छह अगस्त को शहर के सीवन नदी तट से पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, इधर सावन के माह पहले दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न नदियों का जल लेकर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचने का सिलसिला जारी है।

savan month: सुबह पांच बजे से आरंभ हो जाएगा अभिषेक

savan month: विठलेश सेवा समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि गुरुदेव अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार सावन के पहले सोमवार को शहरी क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों पर कांवडियों को विश्राम आदि की व्यवस्था के लिए अन्य पंडालों का शुभारंभ के साथ-साथ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर भव्य फूल बंगला सजाया जा रहा है। सावन केे सोमवार पर एक बार फिर पूरा धाम शिवमय होगा। बेलपत्र, कांवड का जल हाथ में लिए महादेव को अर्पण कर मन्नत मनौती का दौर चलेगा। इसके अलावा यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य के द्वारा निशुल्क रूप से भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *