Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh CG News : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान: खराब सर्जरी किट...

CG News : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान: खराब सर्जरी किट की होगी जांच, दोषी कंपनी पर होगी कार्रवाई

CG News
CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अस्पतालों को सप्लाई की गई सर्जरी किट में खराबी की शिकायतों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लॉट की जांच की जा रही है, जिनमें कई बैग जंग लगे पाए गए हैं। यदि बड़ी मात्रा में गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो सप्लाई करने वाली कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

CG News : आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब की गाड़ी पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जायसवाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है, लेकिन इस बार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि घटना की तह तक जाकर दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

CG News : NHM कर्मियों की मांगों पर सरकार गंभीर, मंत्री बोले- जो संभव होगा, किया जाएगा

CG News : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मियों की हड़ताल और ज्ञापन सौंपने पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि जो मांगें व्यावहारिक और संभव होंगी, उन्हें जरूर पूरा किया जाएगा। उन्होंने NHM को एक अहम कार्यक्रम बताते हुए कहा कि भारत सरकार से समन्वय कर राज्य सरकार समाधान की दिशा में प्रयासरत है।

CG News : कांग्रेस पर मंत्री का हमला: 70 साल में क्या किया, जनता जानती है

CG News : कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए मंत्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा जनता से किए गए वादों पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चर्चा में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रही है। मंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है।

CG News : विपक्ष के पास मानसून सत्र के लिए कोई मुद्दा नहीं: मंत्री जायसवाल

CG News : भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह परंपरा के तहत सत्र से पहले की नियमित बैठक है। उन्होंने विपक्ष को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि पिछले 18 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक विकास कार्य हुए हैं—खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में। कांग्रेस के पास सरकार को घेरने का कोई ठोस आधार नहीं बचा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here